
ईपीसीएच:एक लाख दांव पर लगाकर निर्यातक लड़ेंगे चुनाव
Moradabad News - मुरादाबाद में हस्तशिल्प निर्यातकों के बीच ईपीसीएच के सेंट्रल रीजन में सीओए सदस्य पद के चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी ने सभी पांच पदों के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित किए हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए एक लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करनी होगी।
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के सेंट्रल रीजन में प्रशासनिक समिति (सीओए) सदस्य पद के चुनाव घोषित होने के बाद से मुरादाबाद के निर्यातकों के बीच चुनावी सियासत एकाएक गर्मा गई है। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा होने के बाद मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी की तरफ से सेंट्रल रीजन में सीओए के सभी पांच पदों के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। खास बात ये है कि ये पांचों निर्यातक अपना नामांकन एक लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करने के बाद ही कर सकेंगे। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और यस के मुख्य संरक्षक नजमुल इस्लाम ने बताया कि नियमानुसार, ईपीसीएच का चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी निर्यातकों को एक लाख रुपए की सिक्योरिटी जमा करना जरूरी है।

अगर प्रत्याशी हार जाता है तो एक लाख रुपए की जमानत राशि जब्त हो जाती है इसी वजह से यह चुनाव लड़ना निर्यातकों के लिए एक लाख रुपए की रकम दांव पर लगाने जैसा है। नजमुल इस्लाम के मुताबिक जिन निर्यातकों को चुनाव में अपनी जीत होने का भरोसा नहीं होगा एक लाख रुपए जब्त हो जाने के अंदेशे में वह चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा को उम्मीदवारी में बदलने से हिचकिचाहट दिखा सकते हैं। सेंट्रल रीजन में मुरादाबाद के सबसे अधिक वोटर मुरादाबाद। ईपीसीएच के सेंट्रल रीजन में सीओए सदस्य पद पर दावेदारों की किस्मत 1800 सदस्य निर्यातक अपना वोट देकर लिखेंगे। सेंट्रल रीजन में यूपी, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड आते हैं। चार राज्यों को कवर करने वाले सेंट्रल रीजन में सबसे अधिक साढ़े आठ सौ मतदाता मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातक हैं। ऑनलाइन वोट डाल सकेंगे मतदाता निर्यातक मुरादाबाद। ईपीसीएच के सदस्य निर्यातक इस चुनाव में अपना मतदान घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे। ईपीसीएच के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि सदस्य निर्यातकों को ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा एनएसडीएल के माध्यम से उपलब्ध होगी। मतदान के अंतिम दिन 30 दिसंबर ईपीसीएच की एनुअल जनरल मीटिंग होगी। इसमें सदस्य निर्यातक अपना वोट मैन्यूअल रूप में डाल सकेंगे। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। तीस जून तक फीस चुकाने वाले ही दे सकेंगे वोट मुरादाबाद। एमएचईए के मुख्य संरक्षक नजमुल इस्लाम ने बताया कि ईपीसीएच के वह सभी सदस्य निर्यातक चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे जिन्होंने इसकी सदस्यता फीस 30 जून तक चुका दी है। इस तारीख के बाद सदस्यता फीस चुकाने वाले निर्यातक चुनाव में वोट देने के लिए अर्ह नहीं होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




