घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों को बताया और पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विकसित राष्ट्र की दिशा में मजबूत नींव बताया।

घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में घर-घर जनसंपर्क अभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन भाजपा दस सराय नगर मंडल पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने घर-घर जन संपर्क कर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान नगर विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत नींव डालने वाले साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकासशील देशों की आवाज़ को मंच दिया।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी व नवदीप टंडन, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, भगवान दास कश्यप, चंद्रभान सैनी, मुकेश सैनी, मनोरमा सैनी, कमलेश, गजेंद्र लोधी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।