मोबाइल टावर से ताले तोड़कर केबल और राउटर ले गए चोर
Moradabad News - थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए कीमती उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो गईं। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तकनीशियन ने मौके पर जाकर चोरों द्वारा तोड़े गए ताले और चोरी गए उपकरणों की जानकारी दी।

थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए कीमती उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। मामले में पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गोधी में एक कंपनी की ओर एक मोबाइल कंपनी का मोबाइल टावर स्थापित है। बीती रात करीब 2 बजे टावर पर अलार्म बजने के बाद तकनीशियन जितेन्द्र कुमार को इसकी सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने अपने साथी तकनीशियन करामत अली को मौके पर भेजा। पाया कि अज्ञात चोरों ने टावर परिसर के ताले तोड़ दिए थे और अंदर रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए।
चोर दोनों बैटरी बैंक की लगभग 20 मीटर पावर केबल, डीसीडीबी की करीब 30 मीटर पावर केबल, वीआरटीएन यूनिट, 2जी बीटीएस व 3जी उपकरण के अलावा बड़ी कंपनी का सिस्को राउटर और अन्य नेटवर्क उपकरण भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


