Moradabad News: मामूली विवाद में फर्मकर्मी को मार कर खेत में फेंका, चार पर गैरइरादतन हत्या का केस

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: भगतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में कार बैक करने को लेकर कहासुनी के बाद दबंगों ने फर्मकर्मी संतोष को पाइप और ईंट से हमला कर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर संतोष को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Moradabad News: मामूली विवाद में फर्मकर्मी को मार कर खेत में फेंका, चार पर गैरइरादतन हत्या का केस

Moradabad News: कार बैक करने के दौरान हुए मामूली कहासुनी में दबंगों ने शादी समारेाह में शामिल होने गए भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी फर्मकर्मी को पाइप और ईंट से हमला कर मरणासन्न करके गन्ने के खेत में फेंक कर भाग गए। थोड़ी देर बाद ही फर्मकर्मी की मौत हो गई। इस मामले में फर्मकर्मी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालपुर निवासी संतोष सिंह(50) मुरादाबाद के पीतल फर्म में काम करते थे। संतोष सिंह के भाई मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उनके गांव में स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह था। बारात भोजपुर के गांव देवीपुरा से आई थी। मनीष कुमार के अनुसार उसके भाई संतोष सिंह भी उस शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

हमले का कारण

शादी समारोह के दौरान भोजपुर के हुमायूंपुर निवासी लकी अपनी ओमनी गाड़ी बिना पीछे देखे बैक कर दी थी। इस पर वहां पीछे खड़े संतोष सिंह ने देख कर कार बैक करने के लिए कहा, जिस पर लकी भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी लकी, उसके पिता मित्रपाल, साथी नीटू और देवीपुरा निवासी कपिल ने गाड़ी से उतर कर संतोष के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे के पाइप और ईंट से संतोष को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे तड़पते हुए पास ही अर्जुन के गन्ने के खेत में फेंक कर भाग गए। मनीष ने दावा किया कि उनके भतीजे तनुज कुमार ने अपनी आंखों से सारी घटना देखी। आरोपियों के भागने के बाद तनुज ने घर पहुंच कर मारपीट के बारे में बताया, जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे परिजन गांव निवासी सतवीर के घर के पास स्थित अर्जुन के खेत में पहुंचे तो संतोष मरणासन्न पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें वहां से उठाकर पहले दो निजी अस्पताल और फिर भोजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संतोष के भाई मनीष की तहरीर के आधार पर आरोपी नीटू, लकी, मित्रपाल और कपिल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी नीटू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है.

परिवार की स्थिति

संतोष की मौत के बाद से बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

भगतपुर। हत्याकांड के शिकार हुए जालपुर निवासी संतोष की पत्नी की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनके दो बेटे अनुज कुमार व तनुज कुमार और एक बेटी चंचल है। संतोष किसी तरह फर्म में काम करके परिवार चला रहे थे। उनकी मौत के बाद से दोनों बेटे और बेटी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम में जहर देने की भी हुई है पुष्टि

मुरादाबाद। भगतपुर पुलिस ने शुक्रवार को ही संतोष सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि संतोष के चेहरे पर चोट के 5-6 निशान पड़े थे। शरीर पर भी कई जगह निशान थे। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार जहर से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों ने पाइप और ईंट से हमला करने के बाद संतोष को जहर भी पिलाया था। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संतोष की मौत कैसे हुई?
संतोष की मौत लोहे के पाइप और ईंट से हमले के बाद हुई। पोस्टमार्टम में जहर देने की पुष्टि भी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।