Moradabad News: मिशन शक्ति: सृष्टि बनीं बीएसए, कार्यालय का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: मिशन शक्ति अभियान के तहत मुरादाबाद में नवरात्र पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा सृष्टि को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। बीएसए अमित सिंह ने उन्हें विभागीय योजनाओं और कार्यप्रणाली से परिचित कराया। सृष्टि ने कार्यालय का निरीक्षण किया, कर्मचारियों से काम समझा और निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें बड़े पदों के लिए प्रेरित करना है।

Moradabad News: मिशन शक्ति: सृष्टि बनीं बीएसए, कार्यालय का किया निरीक्षण

Moradabad News: मुरादाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत मुरादाबाद में बेटियों को सशक्त बनाने की अनोखी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा सृष्टि को नवरात्र के अवसर पर एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने सृष्टि और उसकी सहपाठियों को कार्यालय में आमंत्रित कर कार्यभार सौंपा। उन्होंने विभाग की योजनाओं, कार्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एक दिन की बीएसए बनीं सृष्टि ने आत्मविश्वास के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। बाबुओं से उनके कार्य पूछे, फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया समझी और कुर्सी पर बैठकर निर्देश भी दिए।सृष्टि ने कहा कि सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

एक दिन का बीएसए बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इससे हजारों छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और हम भी बड़े पदों पर पहुंचने का सपना देख सकेंगी। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। नवरात्र के नौ दिन विशेष अभियान के रूप में मनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह पहल की गई है, जिससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: मिशन शक्ति: सृष्टि बनीं बीएसए, कार्यालय का किया निरीक्षण