Moradabad News: बहन के घर जाने को निकला छात्र गायब

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: क्षेत्र के गांव अबूपुरा खुर्द का 12 वर्षीय छात्र रुस्तम 6 जून को अपनी बहन के घर से वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। इसी तरह, बुजपुर आशा का 20 वर्षीय नजाकत भी घर से काम पर जाते समय गायब हो गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Moradabad News: बहन के घर जाने को निकला छात्र गायब

Moradabad News: क्षेत्र के गांव अबूपुरा खुर्द से सातवीं का छात्र घर से बहन के घर जाने के लिए निकाला लेकिन वापस नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी गई है। बिलारी के गांव अबूपुरा खुर्द निवासी सूरज सिंह का 12 वर्षीय बेटा रुस्तम नगर सहसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सातवीं का छात्र है। 6 जून को वह सिरसी अपनी बहन के घर से बिलारी आने को चला था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। विद्यालय नहीं आने पर हेड मास्टर फरहत अली ने पिता को बुलाकर स्कूल आने की बात कही। तब पिता ने बताया कि छात्र 6 जून से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इसके अलावा थाना मुढ़ापांडे के गांव बुजपुर आशा के रहने वाला नजाकत ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई कि उनका 20 साल का बेटा 30 जून को घर से पीपली चक स्थिति ईंट भट्टे पर काम करने जाने को घर से चला गया। लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटा। इस मामले को लेकर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।