ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादडिलारी में बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल लूटे

डिलारी में बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल लूटे

लुटेरे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को मजार पर चादरपोशी करके घर लौट रही दो महिलाओं के कार सवार बदमाशों ने कुंडल लूटकर सनसनी फैला दी। महिलाओं के शोर मचाने पर सक्रिय हुए गांव वालों ने...

डिलारी में बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल लूटे
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 10 Jul 2020 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

लुटेरे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को मजार पर चादरपोशी करके घर लौट रही दो महिलाओं के कार सवार बदमाशों ने कुंडल लूटकर सनसनी फैला दी। महिलाओं के शोर मचाने पर सक्रिय हुए गांव वालों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो लुटेरे कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। घटना से महिलाओं में दहशत है।

कार सवार लुटेरों का शिकार हुईं मोमीना पत्नी रिजवान और बब्बो पत्नी शाह हुसैन डिलारी थाना क्षेत्र के सलेम सराय की रहने वाली हैं। गुरुवार शाम को दोनों महिलाएं मासूम मियां की मजार पर चादपोशी करने के लिए गई थीं। लौटते समय जब चटकाली और मढ़ैय्यों के बीच पहुंची तभी कार सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर दोनों महिलाओं के सोने के कुंडल लूट लिए। जब तक दोनों महिलाएं कुछ समझती इससे पूर्व कार लेकर भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे गांव वाले एकत्र हुए। उन्होंने कार सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। पकड़े जाने के डर के कारण बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर डिलारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसओ डिलारी संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें