पिता ने पड़ोसी युवक से लगाई नाबालिग बेटे की सुरक्षा की गुहार
Moradabad News - ग्राम ताराबाद के निवासी मुर्सलीम ने अपने नाबालिग पुत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पड़ोसी नसीम, जो नशे का आदी है, ने उनके बेटे को चोट पहुंचाई और जान से मारने की कोशिश की। इस स्थिति से मोहल्ले में डर का माहौल है।

क्षेत्र के ग्राम ताराबाद निवासी मुर्सलीम पुत्र स्वर्गीय इतवारी ने पड़ोस के नसीम से अपने पुत्र की जान का खतरा बताकर अपने नाबालिग पुत्र की सुरक्षा के लिए ठाकुरद्वारा कोतवाली निरीक्षक से गुहार लगाई है। मुर्सलीम का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला महबूब पुत्र छोटे का बेटा नसीम है। आरोप लगाया कि नसीम नशे का आदी है और आए दिन किसी के भी साथ मारपीट कर देता है। बताया कि पंद्रह दिन पहले नसीम ने मेरे नाबालिग पुत्र नाजिम को गालियां देते हुए सिर में ईट मार कर घायल कर दिया था। मोहल्ले वालों के समझाने से मामला शांत हो गया।
चार मार्च 2026 की रात्रि लगभग 8:00 बजे नसीम मेरे बेटे नाजिम को मारने के लिए हाथ में छुरी लेकर दौड़ा लेकिन मेरे बेटे ने बड़ी मुश्किल से भाग कर जान बचाई। जब नसीम के मां-बाप से शिकायत कह तो वह लोग मेरे साथ मारपीट पर उतारू हो गए। नसीम से मोहल्ले एवं गांव में दहशत का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


