नाबालिग को प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - बिलारी के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नाबालिग को प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

नाबालिग किशोरी को गांव के ही एक युवक ने प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया,कि गांव का ही रवि शंकर पुत्र रामबाबू उसकी बेटी का गलत निगाह रखता था। 5 मई की दोपहर 12 बजे वह नल पर पानी भरने गई थी। इसी बीच युवक ने उसकी बेटी को प्रसाद में नशीला पदार्थ दे दिया। युवती घर आ गई और प्रसाद खा लिया। नशा होने पर किशोरी के पीछे-पीछे घर पहुंचे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब वह खेत से घर पहुंचे तो उनकी बेटी बेहोशी तथा नग्न अवस्था में थी। इस मामले में ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।