नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

नगर के एक मोहल्ले की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि टीटू और उसकी मां ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वहां रखा। बेटी बाद में विजय की बाइक पर नजर आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नगर के एक मोहल्ले की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी को 25 जुलाई की दोपहर मोहल्ले के टीटू पुत्र चंद्रपाल और उसकी मां बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गए, जहां उसे तीन-चार घंटे तक रखा गया। महिला का आरोप है कि बाद में उसकी बेटी बाल्मीकि बस्ती में विजय पुत्र विजेंद्र की बाइक पर जाती दिखाई दी। उसने आरोप लगाया कि घटना में टीटू और उसके परिवार का हाथ है। साथ ही बेटी घर में रखे 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNational Newsनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज