Minimum Wage for Outsourced Hospital Staff Raised to 15 000 आउटसोर्सिंग चिकित्सा कर्मियों को पगार में मिलेंगे 15 हजार, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMinimum Wage for Outsourced Hospital Staff Raised to 15 000

आउटसोर्सिंग चिकित्सा कर्मियों को पगार में मिलेंगे 15 हजार

Moradabad News - अस्पतालों में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह अब पंद्रह हजार रुपए से कम नहीं होगी। शासन ने न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर पंद्रह हजार रुपए करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुरादाबाद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 31 Aug 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
आउटसोर्सिंग चिकित्सा कर्मियों को पगार में मिलेंगे 15 हजार

अस्पतालों में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त होने वाले कर्मियों को अब पंद्रह हजार रुपए से कम तनख्वाह नहीं मिलेगी। शासन की तरफ से न्यूनतम तनख्वाह अब पंद्रह हजार रुपए किए जाने का हवाला देकर अधिकारियों को इस आशय के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुरादाबाद में मंडलीय जिला अस्पताल में कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए जाने का सिलसिला बढ़ रहा है। अस्पताल में करीब तीस कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हैं। कई कर्मचारियों की तरफ से उन्हें सिर्फ दस हजार रुपए की तनख्वाह मिलने की समस्या उठाई जा रही थी। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.संगीता गुप्ता ने बताया कि शासन की तरफ से नई गाइड लाइन जारी की गई है जिसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाकर अब पंद्रह हजार रुपए किए जाने का हवाला देकर स्पष्ट किया गया है कि आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारियों का वेतन अब पंद्रह हजार रुपए से कम नहीं होगा।

अब से जो भी कर्मचारी आउटसोर्सिंग व्यवस्था के अंतर्गत रखे जाएंगे उन्हें कम से कम पंद्रह हजार रुपए तनख्वाह के रूप में मिलेंगे। सीएमएस डॉ.संगीता ने बताया कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।