Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMilak Amavati s Gargi Devi Wins Self-Reliant Panchayat Award - 10th Recognition
मिलक अमावती गार्मी की झोली में आया 10वां पुरस्कार

मिलक अमावती गार्मी की झोली में आया 10वां पुरस्कार

संक्षेप: Moradabad News - मुरादाबाद में पंचायत एडवांस्मेंट इंडेक्स परीक्षा में मिलक अमावती की प्रधान गार्गी देवी को आत्मनिर्भर पंचायत पुरस्कार मिला। यह उनका दसवां पुरस्कार है। थावला की प्रधान सायरा को पुरस्कार नहीं मिला, लेकिन उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। गार्गी ने कई विकास कार्यों में उत्कृष्टता दिखाई और पंचायत की ओवरऑल रैंकिंग 77.5 रही।

Mon, 10 Nov 2025 08:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। पंचायत एडवांस्मेंट इंडेक्स की परीक्षा में मिलक अमावती की प्रधान की कोशिश जीत गई। पंचायत के कार्य के आधार पर सोमवार को प्रधान गार्गी देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के हाथों आत्म निर्भर पंचायत का पुरस्कार पाने वाली गार्गी के झोली में यह दसवां पुरस्कार है। बिलारी की ग्राम सभा थावला की प्रधान सायरा इस दौड़ में शासन की दहलीज तक तो पहुंची, मगर पुरस्कार नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन की ओर से थांवला ग्राम सभा को गुड गर्वनेंस और मिलक अमावती को आत्मनिर्भर पंचायत के लिए नामित किया गया था। थांवला की प्रधान सायरा को सतत विकास कार्यशाला में बुलाकर प्रशिक्षित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी को आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार दिया गया। विभाग के सतत विकास लक्ष्य के नौ थीम पर काम के आधार पर गार्गी के प्रयास को टॉप पांच में स्थान मिला। इस पंचायत की ओवरऑल रैंकिंग 77.5 रही। मिलक अमावती के ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि गांव में सरकार के प्राथमिकता कार्यक्रम को जमीन पर उतारा गया। जिसका ऑनलाइन विवरण दर्ज हुआ। उल्लेखनीय है कि इस पंचायत को साल 2023 और 2024 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। जिसके एवज में सवा-सवा करोड़ रुपये मिले। साल 2021 से 23 तक लगातार तीन सालों में प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला। इसके तहत 12- 12 लाख रुपये मिले। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री पुरस्कार मिला। साल 2023 में राममनोहर लोहिया पुरस्कार से भी नवाजा गया। जिसमें दो लाख रुपये मिले थे। इसके पहले साल 2015 से 20 तक गार्गी के देवर सुभाष सिंह गांव के प्रधान रहे। उन्हें भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम के चार-चार पुरस्कार मिले थे। ऐसे मौके उत्साह बढ़ाते हैं मुरादाबाद। आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार लेकर लौट रहीं मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी ने कहा कि ऐसे मौके काम और जिम्मेदारी के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं। इस दौरान गांव में स्वच्छता, टीकाकरण, शौचालय निर्माण, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी कार्यों के मानक का पालन कराया। पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया।