ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादडिलारी में अधेड़ ने किशोर से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

डिलारी में अधेड़ ने किशोर से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 55 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 16 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा...

डिलारी में अधेड़ ने किशोर से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 20 Sep 2020 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

डिलारी। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 55 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 16 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर शुक्रवार को अपने खेत पर पशुओं के लिए गन्ने का पत्ता लेने गया था। बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गांव का ही 55 वर्षीय उमराव वहां पहुंच गया। आरोपी ने किशोर को डरा धमकाकर उससे कुकर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। उसके चंगुल से छूटकर किशोर बदहवास हालत में घर पहुंचा। जहां उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना अध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि किशोर की तहरीर पर आरोपी उमराव सिंह के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें