मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पंचायत भवन में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन की प्रेरणा दी। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पंचायत भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने देखा। लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और परिश्रम ही लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम है।कार्यक्रम

में मेधावियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।