मोनू सम्राट बने भावाधस भीम के नगर अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भीम) संगठन ने श्रद्धा पर्व के आयोजन के लिए एक बैठक की। वीरेश भीम अनार्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। 26 अप्रैल को अधिक से अधिक लोगों को लाने की अपील की गई। एडवोकेट मोनू सम्राट वाल्मीकि को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

मोनू सम्राट बने भावाधस भीम के नगर अध्यक्ष

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( भीम ) संगठन की एक बैठक का आयोजन श्रद्धा पर्व को लेकर वीरेश भीम अनार्य के नेतृत्व में रविवार को किया गया। वीरेश भीम अनार्य ने कार्यक्रम की रुपरेखा बनाते हूए सभी लोगों को श्रद्धा पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई और सभी से अपील की गई कि 26 अप्रैल को अधिक से अधिक लोगों को लाएं। इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ( भीम ) संगठन के नगर अध्यक्ष ठाकुरद्वारा पद पर एडवोकेट मोनू सम्राट वाल्मीकि को मनोनीत किया गया । बैठक में धर्म गुरु वीरेश भीम अनार्य ,राष्ट्रीय महामंत्री नीरज पराशर, राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश चौधरी, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य , जिला अध्यक्ष रामपुर दलिप वाल्मीकि , अभिषेक वाल्मीकि , किरेंन्दर , करन ,अनिल ,अंकित ,विजय अनार्य आदि उपस्थित रहे ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।