
मायानगर सहकारी समित के अनिल त्रिपाठी बने सचिव
Moradabad News - मुरादाबाद में मायानगर सहकारी आवास समिति पर अरबों रुपये के भूमि घोटालों के आरोप लगे हैं। एडीओ कॉपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी को समिति का सचिव बनाया गया है। सदस्यों ने अध्यक्ष फूलकुंवर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। 184 आवंटी अब भी अपने भूखंड और फ्लैट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
मुरादाबाद। अरबों रुपये के भूमि घोटालों के आरोपों से घिरी मायानगर सहकारी आवास समिति के मामले में एडीओ कॉपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी को समित का सचिव बनाया है। इसके अलावा राजस्व विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अनिल कुमार सक्सेना को सहायक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी पुष्टि सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांड के द्वारा की गई। अरबों का घोटाला सामने आने पर बौद्ध विहार स्थित विनायक अपार्टमेंट में सदस्यों ने बैठक की थी। सर्वसम्मति के साथ समित के अध्यक्ष फूलकुंवर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्हें समित के सभापति के पद से हटाने का भी निर्णय लिया गया था।
इसके बाद समित को भंग कर दिया गया था। यह है माया नगर सहकारी आवास समित घोटाला मायानगर सहकारी आवास समिति के 184 मूल आवंटी अब भी अपना भूखंड और फ्लैट पाने के लिए भटक रहे हैं। शहर निवासी युवक ने 1985 में समिति के दो भूखंड खरीदे थे। दोनों की रजिस्ट्री कराई, लेकिन उनको अधिकारपत्र नहीं मिला। भूखंड लेने के लिए वह स्थानीय अदालत के अलावा हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ रहे हैं। समिति प्रबंधन प्रबंधन चाहता था कि वह पैसा लेकर भूखंड छोड़ दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी तरह एक महिला ने वर्ष 1988 में अलग-अलग आवंटन पत्र प्राप्त किया था, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिल सका। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद अपर आयुक्त आवास एवं अपर निबंधक ने मायानगर सहकारी आवास समिति के घोटालों से जुड़े कागजातों को लखनऊ मंगाया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




