Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMayanagar Housing Society New Secretary Appointment and Land Audit Report Pending
माया नगर सहकारी आवास समिति में जांच तेज

माया नगर सहकारी आवास समिति में जांच तेज

संक्षेप:

Moradabad News - मायानगर सहकारी आवास समिति में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे की नियुक्ति के बाद सचिव के नाम इस हफ्ते फाइनल होंगे। लैंड आडिट टीम की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज होगी। सचिव की नियुक्ति और दस्तावेजों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Jan 05, 2026 01:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मायानगर सहकारी आवास समिति में कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद अब सचिव के नाम इसी हफ्ते फाइनल होंगे। अध्यक्ष ने विभाग से दो नाम प्रस्तावित करने को कहा है उसी में फाइनल कर दिया जाएगा। उधर लैंड आडिट टीम की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है इसके बाद एफआईआर दर्ज होगी। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अभी हमारा फोकस सचिव बना कर कार्यवाही आगे बढ़ाने का है। प्रयास है कि सचिव का चयन करके दस्तावेजों का बारीकी से अधययन करवा लिया जाए। इसी हफ्ते सचिव की नियुक्ति हो जाएगी। कुछ दिन पहले मायानगर सहकारी आवास समिति का दफ्तर और दस्तावेज सील किए जा चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर अभी अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज होना शेष है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे ने बताया कि लैंड आडिट टीम भी अपना काम पूरा करके रिपोर्ट देगी। उनका फोकस जांच को आगे बढ़ाने पर है। इसके लिए सहकारी आवास विभाग से प्रस्तावित नाम मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते कार्यवाही तेज होगी। इस अपार्टमेंट में तमाम फ्लैट बेचे भी जा चुके हैं पर कुछ नए फ्लैट तैयार हैं कुछ अधबने हैं। आवास विकास दफ्तर के सामने विनायक अपार्टमेंट मायानगर सहकारी आवास समिति ने ही बनाए हैं और यहीं इसका दफ्तर भी है। इस मामले में समिति भंग हो चुकी है और कार्यकारी अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। इसके अलावा सचिव की नियुक्ति और लैंड ऑडिट रिपोर्ट आनी शेष है।