मायानगर की माया... फ्लैट आवंटन में बड़ा खेल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मायानगर आवास सहकारी समिति में एक फ्लैट के दो दावेदार सामने आए हैं। एक महिला 1981 से सदस्य है जबकि दूसरी महिला को 2017 में वही फ्लैट आवंटित किया गया। दोनों महिलाएं प्रशासन से न्याय की मांग कर रही हैं। समिति के सभापति ने मामले की जांच शुरू की है और कई अन्य गड़बड़ियों के मामले भी सामने आ रहे हैं।

मायानगर की माया... फ्लैट आवंटन में बड़ा खेल

मायानगर आवास सहकारी समिति में नित नई गड़बड़ी सामने आ रही है। इस बार एक फ्लैट के दो दावेदार सामने आए हैं। एक महिला 1981 से समिति की सदस्य है तो दूसरी महिला को 2017 में एक ही नंबर का फ्लैट आवंटित कर दिया गया। दोनों बुगुर्ज महिलाएं भटक रही हैं। प्रशासनिक समिति को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा है। आवास विकास स्थित मायानगर आवास सहकारी समिति में इन दिनों प्रशासनिक समिति जांच कर रही है। इस समिति का सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे को बनाया गया है। सहकारिता और आवास विकास के भी पदाधिकारी समिति मे शामिल हैं। चंद्र नगर निवासी महिला विमलेश सिन्हा ने सभापति को सौंपे पत्र में कहा है कि वह 1981 से समिति की सदस्य हैं उन्हें विनायक अपार्टमेंट में जी-42 नंबर फ्लैट आवंटित किया गया था।

पिछले कुछ समय से उनसे कहा जा रहा कि आपका फ्लैट निरस्त कर दिया गया है। विमलेश सिन्हा ने कहा कि उनकी उम्र 82 वर्ष है अपनी जीवन भर की पूंजी लगा दी। फ्लैट दिलाया जाए। वहीं इसी विनायक अपार्टमेंट में जी- 42 नंबर फ्लैट अलीगढ़ निवासी पूनम को 2017 में अलाट कर दिया गया जो अब बुद्धि विहार में रहती हैं। पूनम ने हलफनामा देकर सभापति को बताया कि इसमें वह अब तक 18.44 लाख रुपए जमा कर चुकी हैं किन्तु अभी तक शपथ कर्ता को कब्जा नहीं दिया गया न रजिस्ट्री करवाई गई। तब एक साल में कब्जा देने की बात कही गई थी। प्रशासनिक समिति इस मामले में जांच कर रही है।एक फ्लैट कई बार बेच कर कमाया गया मुनाफाअभी तक कई ऐसे प्रकरण आ चुके हैं जिसमें स्थिति साफ होती जा रही है कि मूल सदस्यों की सदस्यता ट्रांसफर का खेल चला। इसमें हर बार अलग व्यक्ति को फ्लैट बेच कर रकम बांटी समिति के तत्कालीन सदस्य और बिल्डरों ने। बाद में फ्लैट खरीदने वालों को ठेंगा दिखा दिया। इस पूरे मामले में अभी परतें और खुलेंगी तो इस घोटाले की स्थिति साफ होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।