
मायानगर आवास समिति मामले में अब इस तरह होगा एक्शन
Moradabad News - मुरादाबाद में मायानगर आवास समिति के 100 करोड़ रुपये के घोटाले में अब दोषियों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी हो रही है। लैंड ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार है और आर्थिक क्षति का आकलन किया जा रहा है। आवास आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुरादाबाद में सौ करोड़ से ज्यादा के मायानगर आवास समिति के घोटाले में अब दोषियों के विरुद्ध मुकदमे की तैयारी है। लैंड आडिट की रिपोर्ट का इंतजार है। आर्थिक क्षति के आंकलन के साथ ही मुकदमा दर्ज हो जाएगा। आवास आयुक्त की ओर से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मंडलायुक्त की कमेटी की रिपोर्ट सितंबर के आखिरी में आई थी तब से अब तक सुस्त गति से एक्शन चल रहा था। अब सिटी मजिस्ट्रेट को मयानगर सहकारी आवास समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एकाएक एक्शन दिखाई देने लगा। अब आवास विकास के अधिकारी इस मामले में जमीन घोटाले के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
आवास आयुक्त की ओर से इस मामले में एफआईआर के आदेश हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में सहकारी अधिकारी आवास और एसडीएम सदर की तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई है उसे अपनी लैंड ऑडिट रिपोर्ट देनी है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई होगी। आर्थिक क्षति के आंकलन के साथ इस मामले में एफआईआर दर्ज होगी। कमिश्नर की बनाई कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी उसमें यह स्पष्ट है कि फर्जी वसीयतें बना कर, कूट रचना कर घोटाला किया गया। जमीन की चौहद्दी बदल दी और समिति ने जमीन गैर सदस्यों को बेंच दी। साथ ही महंगी जमीन की अदला बदली कर डाली। इसमें कुछ बिल्डरों की मिलीभगत से काम को अंजाम दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे ने कहा कि दफ्तर सील करने के साथ ही कार्यवाही शुरू हो चुकी है अभी आगे भी नियमानुसार एक्शन दिखाई देगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




