मायानगर की माया पर एक्शन का चाबुक
Moradabad News - मुरादाबाद में मायानगर सहकारी आवास समिति घोटाले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चल रही है। समिति के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और लैंड ऑडिट की प्रक्रिया तेज की गई है। दोष सिद्ध होने पर एफआईआर करने की तैयारी है। जांच टीम ने समिति के कार्यालय को सील कर दिया है।

मुरादाबाद के बहु चर्चित मायानगर सहकारी आवास समिति घोटाले में अब प्रशासनिक टीम शिकंजा कसेगी। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई वाली टीम जांच कर रही है। एक दिन पहले सील दफ्तर में कब्जा लेकर दस्तावेज चेक होने लगे हैं। सोमवार से जांच गति पकड़ेगी। उधर लैंड ऑडिट की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। एडीएम प्रशासन की अगुवाई में जांच की जा रही है। दोष सिद्ध होने के बाद एफआईआर करने की तैयारी है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे मायानगर सहकारी आवास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। समिति ने दस्तावेज कब्जे में लिए गए उनकी जांच की जा रही है। समिति के बैंक खातों से लेनदेन समेत जमीन के खेल का खुलासा करेगी।
मंडलायुक्त की ओर से मायानगर सहकारी आवास समिति की जांच को गठित कमेटी ने 29 सितंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मंडलायुक्त ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। समिति भंग कर एसआईटी बना दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही अगले दिन समिति के कार्यालय को सील कर दिया गया। इस टीम में सभी जिम्मेदारों ने अपना काम शुरू कर दिया है। लैंड आडिट टीम की भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आर्थिक घोटाले की सही जानकारी हो सकेगी। मामले में जमीन की अदला बदली समेत चहेतों को फ्लैट देने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। जमीनों में फैक्ट्रियां खड़ी करने के मामले में भी जांच की जा रही है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



