फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से हलवाई के मकान में भीषण आग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठीवाल नगर में एक मकान में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलकर पूरे घर का सामान जला दिया। दमकल विभाग ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से हलवाई के मकान में भीषण आग

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठीवाल नगर स्थित लाल बिल्डिंग के पास मंगलवार को एक मकान में फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर राहत कार्य कराया। मकान मालिक राजा हलवाई ने बताया कि उनकी बुध बाजार चौकी के पास मिठाई की दुकान है।

आग लगने के समय वह दुकान पर थे, जबकि पत्नी पूजा और बेटी शिवानी दवा लेने गई थीं। उनके बेटे लक्ष्य और आशीर्वाद भी किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिससे घर पर कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख घटना की जानकारी दी। आग की चपेट में आकर घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।