Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMassive Attendance at Kartik Purnima Ganga Snan Fair Amid Tight Security
ठाकुरद्वारा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ठाकुरद्वारा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संक्षेप:

Moradabad News - राईभूड़ गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का मेला आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा की। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को कच्चे पुल से नाव का सहारा लेना पड़ा। मेले में चाट, पकौड़ी, मिठाई और खेल के कई स्टॉल लगे थे।

Nov 05, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

कोतवाली एवं ब्लाक क्षेत्र के गांव राईभूड़ में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के मेले का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। गांव राईभूड़ में बुधवार को रामगंगा नदी के घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्राम प्रधान एवं भाजपा के जिला महासचिव भानु प्रताप सिंह ने गंगा तट पर पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि कामना की। सुबह से लेकर शाम तक मेले में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेले पहुंचने के लिए इस बार भी श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ट्राली का ही सहारा लिया। इस दौरान बच्चों ने मेले में चाट, पकौड़ी, जलेबी आदि का आनंद उठाया। मेले में चाट पकौड़ी, मिठाई, खेल खिलौने की भारी संख्या में दुकानें सजाई गईं। मिट्टी के बर्तनों की भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बहोरनपुर की मिट्टी की हांडी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बच्चों ने झूले और अन्य खेल तमाशा का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर गंगा स्नान मेले में कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी परिजनों ने कराया। ---------------- कच्चे पुल से होकर आए श्रद्धालु नाव से लौटे ठाकुरद्वारा । राईभूड़ गांव में गंगा स्नान मेले का आयोजन ठाकुरद्वारा और कांठ थाना क्षेत्र के बीच रामगंगा नदी में किया गया। रामगंगा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु कच्चे पुल से होकर आए और पुल पर भारी भीड़ होने की वजह से नाव से वापस लौटने को विवश हुए। दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी।