Moradabad News: जिले 20.45 लाख पौधों से सजा हरित अभियान
Moradabad News: प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिले में 20,45,002 पौधों का रोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में किया। विभिन्न विभागों ने पौधों की जिम्मेदारी निभाई, जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने अधिकतम संख्या में पौधे लगाए।

Moradabad News: प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जनपद में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान कुल 20,45,002 पौधों का रोपण किया गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले अभियान में वन विभाग द्वारा 95,114 और अन्य विभागों ने 19,49,888 पौधे लगाए। मुख्य कार्यक्रम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हरिशंकरी का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान शासन के नोडल अधिकारी व सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी सत्यपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. विनय कुमार सिंह सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभियान में सहभागिता की। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में आंवला, रुद्राक्ष, पीपल, बरगद, पाकड़ और मौलश्री समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुरादाबाद-कांठ मार्ग (कांवड़ मार्ग) पर ग्राम कुचावली के पास भी पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई थी.
विभागों के पौधरोपण पर एक नजर
विभाग का नाम लगाए गए पौधों की संख्या
ग्राम्य विकास विभाग 9,36,338
कृषि विभाग 3,01,000
पंचायती राज विभाग 2,37,000
उद्यान विभाग 1,56,000
पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग 1,15,000
वन विभाग 95,114
इसके अलावा अन्य विभागें ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया।


