विश्वविद्यालय के रिजल्ट को लेकर भड़का समाजवादी छात्र सभा, किया प्रदर्शन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने की शिकायतें आई हैं। समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जानबूझकर मेधावी छात्रों को भी फेल किया है। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को हिंदू कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत को सौंपा। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या में छात्राओं को जानबूझकर फेल किया है या बेहद कम अंक दिए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। यह स्पष्ट रूप से कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही या जानबूझकर रिवैल्यूशन के नाम पर राजस्व वसूलने की साजिश की जा रही है।
कहा कि विश्वविद्यालय ने हमारी मांगों पर सहानुभूति प्रमुख विचार नहीं किया तो छात्र समुदाय बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजीम चौधरी, खुशी, नैना, संजना, शिवानी, रितिक, अभय, विशाल, रीना, अभिषेक, प्रियांशी भारद्वाज, विष्णु, अंबिका, रोशनी आदि मौजूद रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


