संदिग्ध हालात में विवाहित की जहर का सेवन करने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - नगर की एक विवाहिता ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शब्बू खान ने अपनी बेटी अलीना की शादी आरिफ से की थी। मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संदिग्ध हालात में विवाहित की जहर का सेवन करने से मौत

नगर की एक विवाहिता ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर से मोहल्ला जमना वाला निवासी शब्बू खान ने अपनी बेटी अलीना की शादी नगर निवासी आरिफ पुत्र भूरा के साथ की थी। पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा था, लेकिन बुधवार दोपहर मामूली बात पर विवाहिता को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने अपने को घर में बंद कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के उसको लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे लेकिन स्थानीय अस्पतालों ने महिलाओं को भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो परिजन उसको लेका काशीपुर पहुंचे और वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन 12 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने उसका पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।