ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादलोहड़ी के लिए सजने लगे बाजार

लोहड़ी के लिए सजने लगे बाजार

लोहड़ी के अब दो ही दिन शेष रह गए हैं। लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। मूंगफली, रेबड़ी और मक्का की खिलों के बाजार सज गए हैं। अगले दो दिनों में बारिश न हो जाए। इसीलिए...

लोहड़ी के लिए सजने लगे बाजार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 10 Jan 2020 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहड़ी के अब दो ही दिन शेष रह गए हैं। लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। मूंगफली, रेबड़ी और मक्का की खिलों के बाजार सज गए हैं। अगले दो दिनों में बारिश न हो जाए। इसीलिए लोगों ने शुक्रवार को भी खूब खरीदारी की। इसी साल जन्मे बच्चों और नवविवाहितों के लिए कपड़ों की भी खरीदारी भी शुरू हो गई।

लोहड़ी पंजाबी समाज का पर्व है। इस पर लोहड़ी जलाने के बाद मूंगफली, रेबड़ी और मक्का की खिलों (पापकॉन) आदि का प्रसाद चढ़ाने और बांटने का चलन है। इसलिए इनका बाजार गुलजार हो गया है। मुख्य रूप से ताड़ीखाना चौराहा, बाजार गंज, मंडी चौक, असालतपुरा चौराहा, कटघर गुलाबबाड़ी आदि क्षेत्रों में इनकी बिक्री तेज हो गई। ताड़ीखाना चौराहे के दुकानदार मुकेश कुमार एवं राजेश कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम है। कहीं कल या परसों बारिश न हो जाए। इसी लिए लोगों ने आज से ही खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में मूंगफली 100 रुपये से 160, रेबड़ी गुड़ की 160 से 200, चीनी की 180 से 240 और मक्का की खिलें 120 से 160 रुपये किलो तक बिक रहीं हैं।

मुख्य रूप से इनका ही प्रसाद चढ़ाया और बांटा जाता है। सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया। शाम होने तक बाजार में भीड़ हो गई। जिसके कारण दुकानें कुछ देर तक खुली रहीं। लोगों ने खूब खरीदी की। हालांकि कुछ धनाढ्य परिवारों में गजक आदि के वितरण का भी चलन बढ़ रहा है। इसलिए उन्होंने गजक आदि की भी खरीदारी की। जबकि जिन घरों में इस साल बच्चे ने जन्म लिया है या बेटे की शादी हुई है। वह भी लोहड़ी का पूजन करते हैं। उनके लिए भी कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। इससे कपड़ों का बाजार भी गरमा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें