अमरीश पुरी से मेरी कोई तुलना नहीं : मनीष वाधवा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में गदर-2 फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा ने अपनी भूमिका और मुरादाबाद की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट के लिए मौके हैं। सामूहिक विवाह समारोह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हमारा देश’ तभी सार्थक होगा जब हम अपने समुदाय से जुड़ें।

अमरीश पुरी से मेरी कोई तुलना नहीं : मनीष वाधवा

मुरादाबाद। गदर-2 फिल्म में विलेन के रूप में मेजर जनरल हामिद इकबाल की भूमिका निभाने वाले मनीष वाधवा ऐसे काफी सौम्य और सहज स्वभाव के दिखे। पहली बार मुरादाबाद पहुंचे आवाज अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध मनीष वाधवा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जैसा सुना था, मुरादाबाद बिल्कुल वैसा ही है। फिल्म गदर-2 में विलेन के किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें यह मौका मिला, यह सब प्रभु की कृपा करें। अमरीश पुरी का नाम आते ही उन्होंने तपाक से कहा कि अमरीश पुरी से कोई तुलना नहीं है। वे होते तो विलेन का किरदार तो नहीं निभाते, लेकिन उनका न होना एक बड़ी क्षति है।

विलेन का किरदार निभाने के लिए जो मौका मिला था, उसे जीवंत करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। उन्होंने यह बात जरूरी कही कि फिल्म इंडस्ट्री में आपके अंदर टैलेंट है तो मौके बहुत हैं। अगर आप अच्छा काम कर रहे हैं तो हर जगह अच्छा करेंगे। बहुत से कलाकार आए, जो मौजूद बैकग्राउंड के नहीं थे और बेहतर कर रहे हैं। बताया कि कोयले को नहीं तराशा जा सकता, हीरा हैं तो तो कोई न कोई जरूर तराश लेगा। ‘आओ हाथ बढ़ाएं-एक पहल मदद की’ के सामूहिक विवाह समारोह की उन्होंने जमकर तारीफ की। कहा कि गीतांजली पांडेय काफी बेहतर काम कर रही हैं। मुझे यहां पता चला कि इससे पहले भी उन्होंने कई बेटियों की शादी कराईं हैं। उनकी संस्था ऐसे ही बेहतर प्रयास करती रहे। उन्होंने कहा कि ‘हमारा देश’ स्लोगन तभी सार्थक होगा, जब अपने घर, परिवार, पड़ोसी, शहर और प्रदेश को खुद से जोड़ें। ऐसे में संस्था का यह प्रयास काबिलेतारीफ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।