भगतपुर में तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत

भगतपुर में तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत

संक्षेप:

Moradabad News - भगतपुर के गांव समदा चतुर्भुज में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह मनोकामना मंदिर के पास अमृत सरोवर में नहाने गया था। स्थानीय लोगों ने शव को तालाब में देखा और पुलिस को...

Jul 21, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव समदा चतुर्भुज में रविवार की शाम एक अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बूढ़े बाबा मनोकामना मंदिर के पास बने अमृत सरोवर में अधेड़ नहाने के लिए गया था। नहाते समय गहरे गड्ढे में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आए श्रद्धालुओं ने अमृत सरोवर के तालाब में शव को उतराते हुए देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शव की पहचान हरिद्वारी उर्फ राजेश पुत्र भूरे सिंह निवासी डकारी थाना कोतवाली जिला संभल के रूप में की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति अपने बहनोई विजेंद्र सिंह पुत्र सुखी सिंह और दामाद अतुल निवासी समदा चतर्भुज चौकी मानपुर थाना भगतपुर के यहां एक सप्ताह से मेहमानदारी कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।