Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMan Arrested for Rape Blackmail in False Marriage Promise Case
शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Moradabad News - मझोला थाना पुलिस ने शुभम कुमार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 14 जनवरी को केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि शुभम ने उसे नशे में धुत कर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। शुभम और उसके पिता ने शादी का झूठा वादा किया था।

Jan 17, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मझोला थाना पुलिस ने मझोली गली नंबर 3 निवासी शुभम कुमार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ बीते 14 जनवरी को पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीते 14 जनवरी को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने मझोली गली नंबर-3 निवासी शुभम कुमार और उसके पिता धर्मेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें युवती ने बताया कि मार्च 2022 में उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसने खुद का नाम शुभम बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद बातचीत कर दोस्ती कर ली। पीड़िता के अनुसार एक बहन के माध्यम से उसने बुलाया और बातचीत की। बाद में एक दिन शुभम ने उसे कंपनी बाग मिलने के लिए बुलाया और वहां से अपने घर ले गया। जहां कोल्डडिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा। इसके बाद एक दिन घर बुलाकर शुभम के पिता ने उसके हाथ पर 1100 रुपये रखे और कहा कि हम तुम्हे बहू के रूप में स्वीकार करते हैं। बड़ी बेटी की शादी करके बाद शादी कर देंगे। पीड़िता के अनुसार बीते 15 जनवरी 2025 को उसके पिता का बीमारी से निधन हो गया। उनकी मौत के बाद शुभम और उसके परिवार वालों ने कहा कि पांच लाख और एक्सयूवी कार दे दो तो शादी कर लेंगे।बाद में शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को एसएचओ मझोला रविंद्र चौधरी की टीम ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।