ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादअमरोहा में मलेशिया चीनी मिल ने कराई मानसून गन्ने की बुआई

अमरोहा में मलेशिया चीनी मिल ने कराई मानसून गन्ने की बुआई

अमरोहा के गांव मलेशिया स्थित वेब शुगर मिल ने के अधिकारियों ने सोमवार को गन्ने की मानसून सत्र की गन्ने की बुआई कराई। मिल व गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक पैदावार लेने के लिए मानसून के...

अमरोहा में मलेशिया चीनी मिल ने कराई मानसून गन्ने की बुआई
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 01 Aug 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा के गांव मलेशिया स्थित वेब शुगर मिल ने के अधिकारियों ने सोमवार को गन्ने की मानसून सत्र की गन्ने की बुआई कराई। मिल व गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक पैदावार लेने के लिए मानसून के समय वर्षा ऋतु में गन्ने की बुआई करने की अपील की। वेब शुगर मिल के अधिकारियों के प्रेरित करने पर क्षेत्र के गांव लम्बिया के किसान दिनेश चंद शर्मा के खेत में मानसून सत्र के गन्ने की बुआई हुई। मिल के जीएम गन्ना विभाग जगतवीर सिंह ने कहा कि मानसून सत्र में गन्ने की बुआई से किसानों को करीब दोगुनी पैदावार होती है, साथ ही रिकवरी भी अच्छी होती है। जिससे किसानों के साथ ही देश का भी विकास होगा। साथ ही मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक गन्ना विकास डीसी तिवारी ने किसानों को मानसून सत्र मे गन्ने की बुआई के लाभ बताते हुए किसानों को मानसून सत्र के दौरान भी गन्ने की बुआई करने करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गन्ना विकास अधिकारी संजय सेहरावत, विकास खेवाल,अजय पंवार, दीपक तौमर व परविंद्र सिहं आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें