मात्र 2 दिन शेष, नहीं दुरुस्त हुई व्यवस्था
Feb 12, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - महाशिव रात्रि से एक दिन पहले कामेश्वर नाथ और बाबा झारखंडी मंदिर के मार्गों और सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब है। झारखंडी मंदिर के सामने पुलिया आधी गायब है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से कई बार सहायता मांगी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

महाशिव रात्रि के मात्र एक दिन ही शेष रह गया है। मगर प्रमुख मंदिर कामेश्वर नाथ और बाबा झारखंडी के मार्ग एवं सफाई व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। कामेश्वर नाथ मंदिर की तो और भी दशा खराब है। झारखंडी मंदिर के सामने बनी पुलिया आधी गायब है। जबकि यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। हिंदू मंडल किसरौल के सत्यदेव शर्मा एवं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस गड्ढे को बंद करने के लिए कई बार नगर निगम से संपर्क किया पर समाधान नहीं हुआ। यहां सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


