Moradabad News: गुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्चना और हवन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: गुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्चना और हवनगुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्चना और हवन---- फोटोगुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्च

Moradabad News: गुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्चना और हवन

Moradabad News: आशियाना स्थित दिव्य लोक आश्रम में महर्षि वेद व्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल की स्थापना से पूर्व गुरुकुल के आचार्य गौरव ने पूजन कर हवन कराया। इसके मुख्य यजमान प्रवीण अग्रवाल, गीता अग्रवाल, राकेश अग्रवाल एवं शोभा अग्रवाल रहे। महिला मंडल ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने प्रभु की महिमा से भी अवगत कराया। कीर्तन में मुख्य रूप से ममता अरोरा, अनुराधा, उमा, कंचन, सीमा, सत्यवती ने भजन प्रस्तुत किया। मीरा अग्रवाल, विदुला गुप्ता, पूनम साहनी, सुनीता मंगला, डा. आशा चंद्रा,सरोज गुप्ता शामिल रहीं। विशेष गुप्ता ने गुरुकुल का महत्व समझाया। गुरुकुल आनंद धाम से आए मनोज शास्त्री ने गुरुकुल की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने दो अगस्त को सुधांशु महाराज के मुरादाबाद आने के कार्यक्रम से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में गुरुकुल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। अंत में आरती के बाद भंडारा किया गया। संयोजन विवेक शर्मा एवं प्रियांशु ने किया। संचालन प्रवीण अग्रवाल ने किया। मंडल प्रधान रचित अग्रवाल एवं महासचिव अभिनव ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में आरके गंगवार, गंगाराम, हरिशंकर, राकेश मंगला, अरुण, रणवीर, मदन गोपाल वर्मा, विनोद भटनागर, बीएस गौड़, राजेश लोहिया, मुकेश गुप्ता, पंडित बागेश, आरसी तिवारी, शलभ अग्रवाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad News: गुरुकुल की स्थापना से पूर्व हुई पूजा-अर्चना और हवन