तहसीलों में फ्लैश होंगे गेहूं खरीद प्रभारियों के मोबाइल नंबर
Moradabad News - मुरादाबाद में, जिलाधिकारी अनुज सिंह ने किसानों के लिए गेहूं खरीद की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने की घोषणा की। तहसीलों में खरीद प्रभारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे और क्रय केंद्रों का व्यापक प्रचार किया जाएगा। किसान पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा, और गलत जानकारी होने पर पहले सुधार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुरादाबाद। गेहूं खरीद के लिए किसानों तक प्रचार प्रसार और तेज होगा। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि तहसीलों में गेहूं खरीद प्रभारियों के मोबाइल नंबर फ्लैश किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा सभी क्रय केंद्र अपने अनुमोदित स्थानों पर ही संचालित किए जाएं तथा केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। तहसील स्तर पर बड़े फ्लेक्सी बैनर, केंद्रों के नाम एवं केंद्र प्रभारी के मोबाइल नंबर सहित प्रदर्शित किए जाएंगे। हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं की तौल एवं खरीद के लिए किसान पहचान पत्र / फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से लागू रहेगा।
सभी केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अभिलेख सही हों। जिलाधिकारी ने कहा किसान के पंजीकरण में गलत खतौनी, भूमि विवरण अथवा नाम संबंधी विसंगति पाई जाती है, तो पहले सुधार करवाएं फिर खरीद करें। इसके लिए केंद्र प्रभारियों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा किसानों से उनके गेहूं की उतराई, छनाई एवं सफाई की मद में अधिकतम 20 कुंटल ही चार्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


