Moradabad News: रोडवेज में पांच चालक व परिचालक हुए सम्मानित
Moradabad News: फोटो:पो और अंकित अग्रवाल आउटसोर्स परिचालक रामपुर डिपो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि चालक एवं परिचाल

Moradabad News: रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में शुक्रवार को माह जून के दौरान उत्कृष्ट संचालन प्रतिफल अर्जित करने वाले चालक एवं परिचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक डीजल औसत अर्जित करने पर दिनेश कुमार संविदा चालक पीतलनगरी डिपो, संजीव कुमार-6 संविदा चालक बिजनौर डिपो और गुरमीत-1 संविदा चालक बिजनौर डिपो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वाधिक लोड फैक्टर में गौरव परमार संविदा परिचालक मुरादाबाद डिपो और अंकित अग्रवाल आउटसोर्स परिचालक रामपुर डिपो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि चालक एवं परिचालकों की कार्यकुशलता, अनुशासन, ईंधन की बचत तथा अधिकाधिक राजस्व अर्जित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निगम की आर्थिक प्रगति का आधार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


