Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsLucknow Wins State-Level Senior Men s Handball Championship
लखनऊ मंडल ने जीता राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब

लखनऊ मंडल ने जीता राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब

संक्षेप:

Moradabad News - शहर के रामगंगा विहार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियममें आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को स

Nov 13, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

शहर के रामगंगा विहार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। जिसमें लखनऊ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने आजमगढ़ को 36-28 गोल के अंतर से पराजित किया। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 10 से 13 नवंबर तक आयोजित की गई थी। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में लखनऊ की ओर से विक्रांत और मनीकेष ने 8-8 गोल, निहाल ने 6 और अंकित ने 5 गोल किए, जबकि आजमगढ़ की ओर से सोनू ने 10, मनीष ने 5 और प्रदीप ने 4 गोल दागे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने गोरखपुर को 26-17 से हराया था, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने वाराणसी को 21-20 से हराया। वाराणसी और गोरखपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम व खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश सिंह, पंकज यादव, सूर्य भान, विजय सिंह, रवि, जितेंद्र श्रीवास्तव, अतुल, मनोज सिंह यादव, सचिन और नवनीत सिंह शामिल रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्र, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक मोहम्मद आसिफ, सचिन विश्नोई, धीरज कुमार, निशा व नेहा सिंह समेत अन्य लोग शामि रहे।