ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभगवान जगन्नाथ का रथ खींचने को श्रद्धालुओं में लगी होड़

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने को श्रद्धालुओं में लगी होड़

मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...

मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
1/ 3मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
2/ 3मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
3/ 3मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 04 Jul 2019 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... के जयकारों के बीच होली के मैदान से गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल भक्तों के बीच भगवान के रथ की रस्सी खींचने की होड़ रही।

लाइनपार चाऊ की बस्ती स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को इस्कान ने रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया। सुबह से भगवान का स्नान और श्रंगार किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन के बीच छप्पन भोग हुआ। शाम को होली के मैदान से नारियल फोड़कर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शुरू की गई। इसके साथ हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे.. महामंत्र गूंजने लगाया। श्रद्धालुओं भगवान जगन्नाथ,बलदेव और सुभद्रा के रथ को रस्सी से खींचना शुरू किया तो इस्कान लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमय श्याम प्रभु, संग्रामजीत दास, बंशीधर दास, धीरशांत दास एवं माधव नदंन दास ने टीम के साथ संकीर्तन कर माहौल वृंदावन जैसा कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। जैसे- जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। रथ की रस्सी खींचने को भक्तगण उमड़े रहे। यात्रा राम तलैया, चिड़िया टोला, प्रकाश नगर, मझोली,बुद्धि विहार के होते हुए च्वाइस बैंक्वट हाल पहुंची। जहां कीर्तन और भगवान जगन्नाथ की आरती के बाद यात्रा को विश्राम दिया गया। इसके बाद भंडारा आरंभ हुआ। रास्ते में रथ से लगातार प्रसाद बंटता रहा। इससे पूर्व सुबह चाऊ की बस्ती स्थित शिव मंदिर में महोत्सव का आरंभ हुआ। पूजन रूप चंद्र सैनी, माया सैनी, चंद्रशेखर सैनी ने किया। इस्कान आचार्य धीरशांत दास एवं दयासार दास भगवान को छप्पन भोग अर्पित किये। इन्होंने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और उनके रथ की खींचने का महत्व बताया। आरती की और भगवान का शृंगार किया। यहां भी भंडारा किया गया। व्यवस्था में आरसी सैनी, अशोक ठाकुर, कृष्णार्पित दास, महाजन प्रेमी, नरेश अरोड़ा, विक्की सैनी, जगदीश सैनी, बृजवासी गिरि, साक्षी गौरांग दास आदि रहे।

स्वागत को उमड़े रहे लोग

मुरादाबाद। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के स्वागत को लोग उमड़े। रास्ते में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा एवं आरती की यात्रा का स्वागत किया। प्रकाश नगर चौराहा, चिड़िया टोला और चौधरी चरण सिंह चौक सहित कई स्थानों पर शरबत और प्रसाद बांट कर स्वागत किया गया।

नारियल पर कपूर जलाकर की आरती

मुरादाबाद। रथयात्रा के आरंभ में आरती नारियल पर कपूर जलाकर की गई। आरती करने के लिए भी भीड़ उमड़ी रही। लोग नारियल छूने मात्र को भी बेताब रहे। अंत में नारियल फोड़ कर प्रसाद वितरित किया गया।

सुंदरकांड संग भजन कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

मुरादाबाद। किसरौल स्थित रानी के फाटक से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये। शाम चार बजे से सुबोध शर्मा एवं पार्टी ने सुंदरकांड का पाठ किया। उन्होंने कीर्तन श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। अंत में चौरासी घंटा स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने आरती की। इसके बाद यहां का परंपरागत आम का प्रसाद वितरित किया गया। पुजारी दिनेश अवस्थी एवं मुनीष अवस्थी ने बताया कि इस रथयात्रा को उनके पूर्वज पंडित कालका प्रसाद ने लगभग तीन सौ वर्ष पहले आरंभ किया था। तभी से लगातार यह आयोजन हो रहा है। व्यवस्था में निर्मेष अवस्थी, सचिन, रोहित, आदित्य, ओम, विनीत, शीला अवस्थी, अलका अवस्थी, प्रभात कुमार अवस्थी, अभिषेक भटनागर, आशीष त्रिवेदी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें