Moradabad News: मीट और बिरयानी की दुकानों का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: शिवसेना के सदस्यों ने कमालपुरी चौराहे पर मीट और बिरयानी की दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ये दुकानें हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं। एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

Moradabad News: मीट और बिरयानी की दुकानों का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad News: शिवसेना के बैनर तले स्थानीय लोगों ने कमालपुरी चौराहे पर मीट एवं बिरयानी की दुकानों का विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिवसेना के तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में शनिवर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कमालपुरी चौराहे के निकट हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में एक बिरयानी की दुकान संचालित की जा रही है, जबकि पास में मुर्गे के मीट की दुकान खोले जाने की तैयारी भी चल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका बनी हुई है।

ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।