Moradabad News: सोशल मीडिया पर छाया रीलबाज लेखपाल
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: भगतपुर टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहल में जल जमाव की समस्या का सामना कर रहे लोग हल्का लेखपाल हरिशंकर द्वारा बनाए गए वायरल वीडियो को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो में लेखपाल अपनी जिम्मेदारी से ज्यादा अपने अड़ियल रवैये का प्रदर्शन कर रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि पानी निकालने में उनकी कोशिशें नाकाम रही हैं।

Moradabad News: भगतपुर टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहल एहतमाली का एक मामला चर्चा में है। ग्राम पंचायत में जल जमाव की स्थिति से लोगों को उबारने की कोशिश करने वाला हल्का लेखपाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गांव से पानी निकासी के लिए सड़क खोदवान की कार्रवाई का हल्का लेखपाल हरिशंकर ने वीडियो वायरल किया है। सोशल मीडिया पर कार्रवाई और अपना बयान प्रसारित करने वाला लेखपाल अपनी जिम्मेदारी से अधिक अपने अड़ियल रवैये का प्रदर्शन करते नजर आ रहा है। वीडियो में उसके कर्मचारी आचरण नियमावली की खिल्ली उड़ाने वाला बयान लोग चटकारे के साथ सुन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाख कोशिश के बाद भी पानी निकासी नहीं हो पा रही है।
सभी रीलबाज लेखपाल की वीडियो को बार-बार देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


