Moradabad News: मारपीट में आटा चक्की चलाने वाले पिता-पुत्र पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: डिडौरी निवासी सोहनलाल ने आटा चक्की के मालिक विनोद और उसके बेटे अतुल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। यह घटना 8 अगस्त को हुई जब सोहनलाल आटा लेने चक्की पर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Moradabad News: मझोला के डिडौरी निवासी सोहनलाल ने गांव के ही आटा चक्की चलाने वाले विनोद और उसके बेटे अतुल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में सोहनलाल ने बताया कि 8 अगस्त को शाम करीब छह बजे वह विनोद की चक्की पर आटा लेने गया था। उसी दौरान विनोद और उसके बेटे अतुल ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


