धनुपुरा तुरखेड़ा में रात के अंधेरें में पहुंची मादा तेंदुआ, शावकों के रहने का बदला ठिकाना

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

धनुपुरा तुरखेड़ा गांव में मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ आई। उसने शावकों को ईख के खेत से सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से खेतों में अकेले न जाने की अपील की है और कांबिंग भी की है।

धनुपुरा तुरखेड़ा में रात के अंधेरें में पहुंची मादा तेंदुआ, शावकों के रहने का बदला ठिकाना

क्षेत्र के गांव धनुपुरा तुरखेड़ा में रात्रि मादा तेंदुआ पहुंची। जहां उनके शावक ईख के खेत में थे। मादा तेंदुआ एक-एक बच्चे को उठाकर अन्य सुरक्षित स्थान पर ले गई। माना जा रहा है किसी अन्य ईख के खेत में उसने अपने बच्चों को रखा होगा। तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि खेतों में अकेले ना जाएं, अकेले ना घूमें। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में कांबिंग भी की। बिलारी के गांव धनुपुरा तुरखेड़ा में बीते दिन चौधरी अरविंद सिंह के ईख के खेत में तेंदुए के साथ तीन शावक मिले थे।

शावक पाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, कुछ देर बाद माद तेंदुए ने गन्ने के उस क्षेत्र को खाली छोड़ दिया, ताकि उसके शावक वहां सुरक्षित रह सके। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जहां उन्होंने मौके का मुआयना किया। एक दिन पूर्व मादा तेंदुआ बच्चों को लेने के लिए नहीं पहुंची। मगर बीती रात मादा तेंदुआ उस स्थान पर पहुंची, जहां उनके शावक थे। लिहाजा एक-एक शावक को उठाकर मादा तेंदुआ अन्य स्थान पर ले गई। वन क्षेत्राधिकारी रिंजुल कंसल ने बताया कि ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि खेतों पर अकेले ना जाएं, वहीं जहां तेंदुए आदि के पद चिन्ह मिले,तो वन विभाग को तत्काल सूचित करें। जिससे विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई कर सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।