तेदुंए ने पालतू कुत्ते का बनाया निवाला, दहशत बरकरार
सुरजननगर क्षेत्र में तेदुंए का आंतक जारी है। बीती रात क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम निवासी एक युवक के पालतू कुत्ते को तेदुंए ने अपना निवाला बना लिया। कुत्ते का शव जंगल में मिला। कुत्ते का शव मिलने...
सुरजननगर क्षेत्र में तेदुंए का आंतक जारी है। बीती रात क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम निवासी एक युवक के पालतू कुत्ते को तेदुंए ने अपना निवाला बना लिया। कुत्ते का शव जंगल में मिला। कुत्ते का शव मिलने पर पर ग्रामीणो में दहशत फैल गई। किसान खेतो पर तेदुंए की दहशत के कारण समूह बनाकर जाने के लिए मजबूर है। बीती रात सुरजननगर चैकी के गांव पीपली घनश्याम निवासी बृजराज सिंह का पालतू कुत्ता घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान तेंदुआ उसे करीब रात्रि 12 बजे उठाकर जंगल में ले गया। जहां तेदुंए ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। सुबह होने पर कुत्ते न दिखाई ने पर ग्रामीणो ने उसकी तलाश की तो उसका शव गांव के किसान रिंकू के खेत में पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणो में तेदुंए की दहशत फैल गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचना उचित नही समझा। जिससे ग्रामीणो में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। तेदुंए की दहशत के कारण क्षेत्र के किसान खेतो पर समूह बनाकर जाने के लिए मजबूर है।