ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछजलैट में थम नही रहा तेंदुए का आतंक बुधवार किसान के आगे आया

छजलैट में थम नही रहा तेंदुए का आतंक बुधवार किसान के आगे आया

छजलैट। क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक रूकने का नाम नही ले रहा है बुधवार को किसान के आगे से गुजरा शोर सुन कर ग्रामीण पहुंचे तेंदुआ गन्ने के खेत में गायब हो...

छजलैट में थम नही रहा तेंदुए का आतंक बुधवार किसान के आगे आया
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 25 Sep 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

छजलैट क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गन्ने के खेत में एक किसान के आगे अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर उसके होश उड़ गए। किसान की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांवों मे लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। प्रतिदिन तेंदुअ दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह तेंदुआ छजलैट के गांव सीमला निवासी सतवीर सिंह को नदी के पास चारा काटते समय दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर किसान की चीख निकल गई। किसान की चीख सुन कर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुए गन्ने के खेत में घुसकर जंगल में भाग गया। क्षेत्र में दो वर्षों से लगातार तेंदुआ दिखाई देता है, गांव के पास बने सुअर पालन की पशु शाला से कई बार सुअरों को उठा कर ले जा चुका है। क्षेत्र के गांव रमपुरा में दो घरों में तेंदुआ हमला कर चुका है। महेन्द्री में मंत्री जी के घर के पास भी नीलगाय को निवाला बना चुका है। चार दिन पूर्व ही आवारा बछड़े को तेंदुए ने निवाला बनाया था। मंत्री जी के गांव में वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया गया है लेकिन, अभी तक तेंदुआ हाथ नहीं आया है। वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि तेंदुओं की संख्या एक से अधिक है। एक तेंदुआ दूर तक के गांवों में हमला नहीं कर सकता। दो माह पूर्व निधी के ग्रामीणों ने दो बार में तेंदुए के तीन शावकों करे पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया है। छजलैट क्षेत्र के गांवों में दहशत इतनी है कि लोगों ने खेतों पर भी जाना बन्द कर दिया है। किसान खेत जाते भी हैं तो टोली बनाकर जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें