शरीफ नगर में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, गंभीर हालत में भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शरीफ नगर निवासी सोमपाल अपने परिवार के साथ धान काटते समय तेंदुए के हमले का शिकार हो गए। तेंदुए ने सोमपाल के हाथ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया और...

शरीफ नगर में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, गंभीर हालत में भर्ती

शरीफ नगर निवासी सोमपाल पुत्र किशोरी सिंह खेतिहर मजदूर है। शुक्रवार को सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ संजीव कुमार के खेत में धान काट रहा था। दूसरे खेत से निकलकर अचानक तेंदुए ने सोमपाल के ऊपर झपट्टा मारा, जिससे बचने के लिए सोमपाल ने अपने हाथ आगे कर दिए। इस हमले में तेंदुए का पंजा सोमपाल के हाथ पर पड़ा जिससे उसके हाथ का मांस फट गया। तेंदुए के हमले को देखकर सोमपाल की पत्नी और आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचा कर तेंदुए को भगाया। तेंदुए के हमले से सोमपाल बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन करके उसे अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र में हो रहे तेंदुए के हमले के कारण ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए होने की सूचना वन विभाग को देखकर यहां पर पिंजरा लगवाने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।