
मनकुला में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Moradabad News - मनकुला गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वे गरीबों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
बिलारी। क्षेत्र के गांव मनकुला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें भारी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे। सोमवार को लगे शिविर में अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता और अनेकों सोशल सरकार की स्कीमों आदि के बारे में बताया गया। इसके साथ ही सरकार की ओर से जारी किए गए अनेकों हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी। किसी भी लीगल हेल्प के बारे में बताया गया कि गरीब, असहाय व्यक्ति निशुल्क कानूनी सहायता तहसील पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में भारी तादात में ग्रामीण पहुंचे, जहां उन्हें महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि सहित अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक रिंकी ,अदनान हुसैन, लेखपाल अब्दुल रहमान, कानूनी सहायता समिति सदस्य आफाक हुसैन एडवोकेट, ग्राम प्रधान मोहम्मद आकिल आदि मौजूद रहे। फोटो सहित

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




