Moradabad News: घर में घुसकर महिला को दी दुष्कर्म करने की धमकी ,रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कोतवाली के एक गांव में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। 27 जुलाई को व्यक्ति ने देखा कि आरिफ उसके घर में अकारण वीडियो बना रहा था। जब उसे रोका गया, तो उसने पैसे मांगे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी से छेड़छाड़ और रेप की धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया है।

Moradabad News: घर में घुसकर महिला को दी दुष्कर्म करने की धमकी   ,रिपोर्ट दर्ज

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने घर के अंदर 27 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे बैठा हुआ था तथा मेहमानों को नाश्ता करा रहा था। तभी उसके घर पर अमरपुरकाशी का आरिफ घुस आया और उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब उससे कहा कि आप घर की वीडियो क्यों बना रहे हो तो वह आग बबूला हो गया, विरोध पर गालियां देने,पचास हजार रुपए मांगे। पैसे ना देने पर वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। आरोप है कि जब उसकी पत्नी आई तो उसके साथ छेड़छाड़ की। कहा कि किसी दिन अकेले मिलने पर रेप करूंगा।

फिर उसने कोतवाली पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरिफ पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: घर में घुसकर महिला को दी दुष्कर्म करने की धमकी ,रिपोर्ट दर्ज