रामपुर में वकीलों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन
ग्राम न्यायालय खोले जाने के विरोध में वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी खत्म नहीं हुई। हड़ताली वकीलों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन...
ग्राम न्यायालय खोले जाने के विरोध में वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी खत्म नहीं हुई। हड़ताली वकीलों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जिले में ग्राम न्यायालय खोले जाने का बार एसोसिएशन की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में वकीलों ने नौ अगस्त से हड़ताल की घोषणा की है। वकीलों का यह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। हड़ताली वकीलों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वकीलों ने कलेक्ट्रेट के गेट को बंद कर धरना दिया था। बुधवार को भी वकीलो की हड़ताल जारी रही। हड़ताली वकीलों ने डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बार अध्यक्ष के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राम न्यायालय खोले जाने के आदेश वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर महासचिव सतनाम सिंह मट्टू, अमरपाल पटेल, रूप चंद्र जोशी, अब्दुल सबूर खां, विनोद कुमार, दलजीत सिंह, कृष्ण विहारी माथुर, सतीश चंद्र, शौकत अली खां, मुस्तफा अहमद, प्रमोद जैन, राजीव त्यागी, रियासत अली, अमर सिंह, जमीर रिजवी, जाहिद खां, मोहित मेहरोत्रा, जाहिद खां, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।