
परेशानी बताकर अधिवक्ता से बीस हजार लेकर हड़पे, केस
Moradabad News - मुरादाबाद में एक अधिवक्ता ने मिस्त्री महिपाल के खिलाफ 20 हजार रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। अधिवक्ता रोहित दिवाकर ने बताया कि महिपाल ने घर बनाने का ठेका लिया और पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता से एक मिस्त्री ने बीस हजार रुपये उधार लेकर हड़प लिए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कचहरी परिसर चेम्बर नंबर 52 निवासी अधिवक्ता रोहित दिवाकर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हरथला रामलीला ग्राउंड निवासी महिपाल को अपना घर बनवाने का ठेका दिया था। रोहित के अनुसार, एक माह पू्र्व महिपाल उनके पास आया और घर की परेशान बताकर बीस हजार रुपये उधार लेकर गया। 15 जनवरी को रात करीब पौने आठ बजे पैरे वापस करने के लिए उसे कॉल किया तो आरोपी महिपाल ने कहा कि मैंने जितने लोगों से पैसे लिए हैं आज तक वापस नहीं किया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी की कॉल रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




