ट्रस्ट बना कर 63 एकड़ जमीन बेंचडाली, अब सरकार में दर्ज होगी

Jan 21, 2026 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में एक ट्रस्ट की 63 एकड़ जमीन के खुर्द बुर्द के मामले में पक्षकारों को आपत्ति का मौका दिया गया है। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने सभी 123 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में सुनवाई के बाद संबंधित संपत्ति को राज्यसात किया जाएगा।

ट्रस्ट बना कर 63 एकड़ जमीन बेंचडाली, अब सरकार में दर्ज होगी

मुरादाबाद। मुरादाबाद में ट्रस्ट बना कर सीलिंग की जमीन खुर्द बुर्द करने के मामले में पक्षकारों को आपत्ति का मौका दिया गया है। नवंबर माह में एडीएम प्रशासन ने इस मामले में वाद दायर किया था। सदर तहसील के ठिरियादान गांव में 63 एकड़ जमीन की खरीद फरोख्त नियम विरुद्ध होने का मामला सामने आया था। अब इस जमीन को राज्यसात करने की तैयारी है। इस मामले में 123 लोगों के बीच खरीद फरोख्त का मामला खुला था। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने वाद दायर करने के बाद सभी लोगों को नोटिस जारी किए थे। नवंबर में जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर इसमें वाद दायर किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियमानुसार ट्रस्ट की जमीन को जिस काम के लिए तय किया उसी में उपयोग होना चाहिए। उसकी बिक्री खरीद नहीं हो सकती। प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सीलिंग एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि भगतपुर ब्लाक के ठिरियादान गांव में लगभग 63 एकड़ जमीन को खुर्द बुर्द किया गया। 123 लोगों को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। इस संपत्ति में संबंधित पक्षकारों को सुनने के बाद संपत्ति को राज्यसात किया जाएगा। इसी सिलसिले में आपत्ति के लिए 29 पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस प्राप्त करने वालों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद निर्णय होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।