मशीन से मजदूर की उंगली कटी, तीन पर केस

Nov 30, 2025 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की मशीन से तीन उंगलियां कट गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कारखाना मालिक और ठेकेदार ने उसे जबरन मशीन पर काम करने को कहा। इस मामले में अब तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

मशीन से मजदूर की उंगली कटी, तीन पर केस

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र स्थित पीतल कारखाना में काम करने के दौरान मशीन से मजदूर की तीन उंगली कट गई थी। उस मामले में अब कारखाना मालिक, ठेकेदार समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। थाना कटघर के मोहल्ला रहमतनगर गली नंबर 1 निवासी अबूतल्हा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लाल नगरी स्थित कारखाने में मजदूरी का काम करने के लिए जाता था। पीड़ित के अनुसार बीते 22 अक्तूबर को रात 8.00 बजे कारखाना मालिक गुड्डू और उसके ठेकेदार अनीस ने उसे जबरन प्रेस मशीन में काम करने को कहा। पीड़ित ने यह कहते हुए मशीन पर पर काम करने से मना कर दिया कि वह तो मजदूरी पर सहायक का काम करता है।

मशीन की कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि मना करने के बावजूद कारखाना मालिक और ठेकेदार ने जसे जबरन मशीन का काम सौंप दिया। वह काम कर रहा थ तभी उसका बायां हाथ प्रेस मशीन की चपेट में आ गया। हाथ की तीन उंगलियां काट गईं। जिसके बाद वहा का मुंशी शरिक व वसीम ठेकेदार पीड़ित को निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि दोनों उसे असपताल में छोड़ कर भाग गए। बाद में कहीं शिकायत करने पर धमकी भी दिए। इस संबंध में एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कारखाना मालिक, ठेकेदार अजर मुंशी के खिलाफ केस दर्ज की गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।