दीवार के मलवे में दबकर मजदूर की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर में एक मजदूर सत्यपाल सिंह की दीवार गिरने से मौत हो गई। पत्नी राखी ने बिल्लू और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बिल्लू ने जबरदस्ती काम कराते हुए दीवार गिराई। यदि समय पर इलाज होता, तो सत्यपाल की जान बचाई जा सकती थी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर से मजदूर को ठाकुरद्वारा स्थित घर ले जाकर दीवार तुड़वाने के दौरान दीवार ध्वस्त हो गई थी और इसके नीचे दब जाने से मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी सत्यपाल सिंह को बिल्लू पुत्र स्व. धीरेन्द्र सिंह गहलौत निवासी ग्राम दारापुर अपने घर काम कराने के लिए ले जाने लगा तो राखी व उसके पति ने बिल्लू के साथ काम पर जाने से मना कर दिया तो बिल्लू जवरदस्ती सत्यपाल को अपने साथ अपने घर ठाकुरद्वारा काम पर ले गया और ले जाकर दीवार तोड़ने के काम पर लगा दिया।
सत्यपाल ने दीवार को तोड़ने से मना किया तो उक्त बिल्लू ने जबरदस्ती दीवार तोडने का कार्य कराया। राखी को 10 बजे पता चला कि प्रार्थिनी के पति पर काम करते हुए ऊपर दीवार गिर गई है, जिसकी बजह से उन्हें गम्भीर चोटे आई। समय रहते अगर सभी लोग सत्याल सिंह का इलाज कराते या घटना की जानकारी परिवार को देते तो सत्यपाल की जान बचाई जा सकती थी। बिल्लू व उनके अन्य किसी परिवार वालों ने कोई सही घटना की जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि सत्यपाल को बिल्लू, विशाल, भूपेन्द्र गहलौत तथा शिलेन्द्र गहलौत ने साजिश के तहत दीवार गिरा दी, जिससे प्रार्थिनी के पति की मृत्यु हो गई। इस घटना के गवाह संजय निवासी ग्राम भदगवा थाना भगतपुर,जो घटना के समय घटना स्थल पर मौजूद थे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


